फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: अस्थि विसर्जन के बाद लगाई गंगा में डुबकी, पांच युवक डूबे, एक लापता

Mon, 06 Jun 2022 09:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के मगोर्रा के गांव में आज उस समय सन्नाटा पसर गया, जब कछला गंगाघाट पर अस्थि विसर्जन करने के लिए गए पांच युवकों के डूबने की सूचना मिली। डूबते हुए चार युवकों को तो बचा लिया गया, लेकिन एक युवक लापता है।
 
विज्ञापन
कन्हैया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख से मगोर्रा के गांव नगला चिंता निवासी पांच युवक कछला गंगाघाट पर अस्थि विसर्जन के बाद डुबकी लगाते समय  डूब गए। उनके परिवार की महिलाओं ने शोर मचाया तो कई दुकानदार और गोताखोर बचाव के लिए गंगा में कूद गए। चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक का पता नहीं चला है। उसकी तलाश में गोताखोर जुटे हैं। पुलिस ने नाविकों को खोजबीन में लगा दिया है। सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


मगोर्रा के गांव नगला चिंता निवासी पूरन सिंह के पिता किशन लाल की विगत 31 मई को मौत हो गई थी। उनकी अस्थियों को विसर्जित करने के लिए पूरन परिवार के लोगों के साथ बदायूं के कछला गंगा घाट पर सुबह निजी वाहन से पहुंचे। पूरन ने घाट से दूर नाव के जरिए अस्थि विसर्जन किया। इसके बाद महिलाओं के साथ परिवार के सभी लोग पुल के पास स्नान करने लगे। डुबकी लगाते समय कन्हैया (18) पुत्र पूरन डूबने लगा। यह देख परिवार के ही लोगों में कृष्णा (19) पुत्र गोविंद, सूरज सिंह (20) पुत्र वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र (50) और रोहित (20) पुत्र कुंवरसेन भी आगे बढ़ते चले गए।
 

जारी है कन्हैया का तलाश 

गहराई अधिक और प्रवाह तेज होने की वजह से पांचों डूबने लगे। परिवार की महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार युवक को बचाने के लिए गंगा में कूद गए। आवाज सुन कर पहुंचे गोताखोरों ने एक-एक कर कृष्णा, वीरेंद्र, सूरज और रोहित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गोताखोरों को कन्हैया कहीं नजर नहीं आया। फिलहाल कन्हैया लापता है। कन्हैया को गोताखोर खोजने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें