फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नगर निगम क्षेत्र में अग्निशमन विभाग ने संभाला सैनिटाइजेशन का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कोरोना संक्रमण की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र में सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी अग्निशमन विभाग ने भी संभाल ली है। रविवार को अग्निशमन की गाड़ियों ने मथुरा-वृंदावन के 36 से अधिक क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया।
विज्ञापन

सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि रविवार को वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर, विद्यापीठ चौराहा संपूर्ण क्षेत्र, अठखम्भा, पुराना वृंदावन संपूर्ण क्षेत्र, बनखंडी, लोई बाजार, रेतिया बाजार, प्रताप बाजार, सर्राफा बाजार, अनाज मंडी, चुंगी चौराहा, गोपीनाथ बाजार बल्लभकुंज, रंगजी मंदिर और आसपास का क्षेत्र, न्यू प्रकाश नगर, वृंदावन कोतवाली चौराहा और आसपास सैनिटाइजेशन किया।
इसके अलावा अग्निशमन की गाड़ियों ने मथुरा क्षेत्र के मंडी चौराहा संपूर्ण क्षेत्र, गल्ला, फल, सब्जी मंडी, महोली रोड मार्केट संपूर्ण क्षेत्र, प्रोफेसर कॉलोनी संपूर्ण क्षेत्र, प्रभात नगर, ईटीवी गेट संपूर्ण क्षेत्र, ईटीवी कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, आरके पुरम, पाली खेड़ा कॉलोनी, आनंद लोक कॉलोनी, रोडवेज कॉलोनी के साथ इनसे जुड़े 35 पुलिस बैरियर स्थलों को भी सैनिटाइज किया गया है। वृंदावन में इस अभियान में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष पार्षद वैभव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को कम करने के लिए सैनिटाइजेशन अभियान में अग्निशमन विभाग की मदद ली है। इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार जायसवाल, महामंत्री सतीश चौधरी, रामकृष्ण बंसल, पार्षद पंकज अरोड़ा, गोविंद खंडेलवाल, गोपाल खंडेलवाल, कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें