फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Express way Accident : 12km तक शव को घसीटती रही कार, खौफनाक वीडियो आया सामने

Tue, 07 Feb 2023 02:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
12km तक शव को घसीटती रही कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन-112 पर सड़क हादसा हो गया, जिसमें आगरा से नोयडा की तरफ जा रही कार में शव निचे फंस गया। टोल प्लाजा जाबरा पर कार टोल कटाने के लिए रुकी तो सुरक्षा गार्ड को शव फंसा होने के बारे में पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन




टोल चौकी प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।  हादसा किस जगह हुआ यह भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने गाड़ी चालक वीरेन्द्र सिंह पुत्र रतिमन सिंह निवासी-संगम बिहार थाना तिगड़ी दिल्ली को हिरासत में ले लिया है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि मामले में पुलिस की तरफ से एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें