तुर्किये और सीरिया में घातक भूकंपों से मरने वालों का आंकड़ा चार हजार से अधिक हो चुका है। 30 हजार से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर राहत-बचाव का काम जारी है। सैकड़ों की संख्या में लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में आगरा से भी मदद भेजी जा रही है। आगरा के सैन्य अस्पताल से 89 डॉक्टरों की टीम को तुर्किये भेजा गया है। इस टीम में आर्थोपेडिक और जरनल सर्जिकल के स्पेशलिस्ट शामिल हैं। बता दें कि सोमवार को तुर्किये-सीरिया समेत चार देशों में 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार तीन विनाशकारी भूकंप आए थे। इसका सबसे ज्यादा असर तुर्किए और सीरिया पर ही देखने को मिला।