कोर्ट ने तय की आठ दिसंबर की तारीख
सोमवार को जिला जज ने स्थानांतरण संबंधी मांग पर दोनों पक्षों की बहस सुनी और फाइल पर आदेश करने के लिए आठ दिसंबर की तारीख तय की है। वहीं 7 रूल 11 पर अन्य अदालती प्रक्रिया पूरी की। इस मामले में भी जिला जज ने सुनवाई के लिए आठ दिसंबर की तारीख तय की है।
वादी अधिवक्तागण एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह तथा वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि स्थानांतरण प्रार्थना पत्र पर फाइल आर्डर में रख ली है। जबकि ईदगाह के सचिव ने तनवीर अहमद ने बताया कि उन्होंने स्थानांतरण प्रार्थना पत्र का विरोध किया। उन्होंने कहा है कि जब एक अदालत में केस चल रहे हैं तो दूसरी अदालत की कोई जरूरत नहीं है।