फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बेकाबू कोरोना संक्रमण: दो मरीजों की मौत, 340 नए पॉजिटिव मिले, आश्रय सदन की 32 माताएं भी संक्रमित

Tue, 18 May 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 340 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या जहां 254 हो गई है तो वहीं संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़कर 19491 हो गई है। एक्टिव केस 2234 हैं। 
विज्ञापन
मथुरा में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में कोरोना संक्रमण से सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 340 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या जहां 254 हो गई है तो वहीं संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़कर 19491 हो गई है। एक्टिव केस 2234 हैं। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से सोमवार को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती बीएसए कॉलेज निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हुई है। वहीं, वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भी कोरोना संक्रमित 56 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हो गई। वृंदावन के महिला आश्रय सदन में 32 वृद्ध माताएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इसके साथ ही वृंदावन में कुल 56 केस सामने आए हैं। 

जिला जेल और नयति अस्पताल में भी कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। मथुरा के अलग-अलग स्थानों से 118 संक्रमित मिले हैं। छाता में 26, फरह में 22, गोवर्धन में 17, नौहझील में 19, कोसीकलां में 14, राया में 20, चौमुहां में 15 और बलदेव में संक्रमण 9 मामले सामने आए हैं। मथुरा शहर के लाजपत नगर, कृष्ष्णानगर, संगम विहार, बालाजीपुरम,  गोवर्धन रोड, नरसीपुरम, जगदम्बा कॉलोनी, राधापुरम स्टेट, माधवपुरी, कन्हैया कुंज, ओम नगर, चामुंडा कॉलोनी, हनुमान नगर, विश्राम घाट, छत्ता बाजार, आनंद धाम कॉलोनी, महाविद्या, महेंद्र नगर, भारत नगर आदि इलाकों में संक्रमित मिले हैं। ग्रामीण अंचल के नौहझील, जरैलिया, हसनपुर, बठैनकलां, खिटाविटा, सुरीर, चांदपुर, बरौत, बाजना में भी कोरोना संक्रमण के केस मिले हैं। 
विज्ञापन


महिला अस्पताल में बनेगा 30 बेड का आईसीयू वार्ड
केंद्र सरकार से मिली गाइडलाइन के बाद तीसरी लहर से लड़ने के लिए अस्पताल अपग्रेड किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि मंडल में बच्चों के आईसीयू अस्पताल तैयार करने के निर्देश मिले थे। जिसके बाद जिला महिला अस्पताल को इसके लिए चयनित कर लिया गया है। इसमें तीस बेड की व्यवस्था की गई है। समय आने पर इस वार्ड और यहां भर्ती होने वालों के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त करने की तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिये खतरनाक मानते हुए इससे सतर्क रहने को प्रदेश सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों के बाद अब तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। 
विज्ञापन


कासगंज में कोरोना: संक्रमण से पांच लोगों की हुई मौत, 14 नए पॉजिटिव मरीज मिले

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें