फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा ने नमकीन नहीं दी तो 7 साल के बच्चे ने लगाई फांसी

Mon, 20 Nov 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फरह (मथुरा)
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
पापा ने नमकीन का पैकेट नहीं दिया तो सात साल के बच्चे ने फांसी लगाकर जान दे दी। बच्चा नमकीन के दो पैकेट मांग रहा था जबकि पिता ने एक ही दिया था। बच्चे द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। एक सात साल के बच्चे में इतने क्रोध कहां से आ गया हर कोई हैरान है।
विज्ञापन


एक सात साल के बच्चे द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम की यह घटना मथुरा के फरह क्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार की सुबह को गांव में फेरी लगाकर नमकीन बेचने वाले से नमकीन के पांच पैकेट खरीदे थे। एक पैकेट अपने सात साल के बेटे को दे दिया था। 

लेकिन उसने दो पैकेट की जिद पकड़ ली। उसे पिता ने काफी समझाया लेकिन वह दूसरा पैकेट लेने की जिद पर अड़ गया। इस पर पिता ने डांट भी दिया था। पिता की डांट इस सात साल के मासूम को इतनी बुरी लगी कि वह घर के बाहर कपड़े सुखाने के लिए बंधे बांस पर चुनरी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर वालों की नजर पड़ी तो तत्काल नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। 

परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बालक ने फांसी लगाई है। नमकीन न मिलने से बालक क्षुब्ध होने पर ऐसा कदम उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें