फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: प्रोविजन स्टोर की दुकान से ढाई लाख रुपये की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। बठैन गेट पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर चोर एक दुकान से ढाई लाख रुपये की नकदी समेत हजारों रुपये कीमत की बीड़ी, सिगरेट, गुटखा चोरी करके ले गए। चोर का फोटो दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया। पिछले एक वर्ष में चोरों ने दुकान को चौथी बार अपना निशाना बनाया है।
विज्ञापन

बठैन गेट निवासी भगवत रीठौरिया की घर के समीप ही प्रोविजन स्टोर की दुकान है। चोरों ने दुकान के बाहर लगी लोहे की सीढ़ियों के सहारे कमरे का ताला तोड़कर नीचे दुकान में प्रवेश कर गए। रविवार की सुबह जब दुकान स्वामी ने शटर खोला सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। चोर दुकान के गल्ले में रखे बिक्री के ढाई लाख रुपये की नकदी, हजारों रुपये कीमत के बीड़ी, सिगरेट, गुटखा चोरी करके ले गए। पुलिस ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। चोरी की तहरीर दुकान स्वामी ने दी है।
व्यापारी नेताओं ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की। नेताओं का कहना था कि बृहस्पतिवार को भी दो स्थानों पर हुई लूट की घटनाओं का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम रही। आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही हैं, लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें