फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी की जंग हार गया बुलियन कारोबारी का बेटा, मां-बाप और बहन की मौत का चश्मदीद था शौर्य

Mon, 06 Jan 2020 12:16 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
शौर्य का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरएस बुलियन कंपनी के मालिक नीरज अग्रवाल के बेटे शौर्य अग्रवाल ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में शनिवार की रात एक बजकर 20 मिनट पर आखिरी सांस ली। शौर्य अपने पिता नीरज अग्रवाल, मां नेहा अग्रवाल, बहन धान्या की मौत का एकमात्र गवाह था। दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शौर्य का शव सोमवार को मथुरा लाया जाएगा। 
विज्ञापन


एक जनवरी की सुबह थाना जमुनापार क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट के निकट झज्जर अंडरपास में खड़ी कार में बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल (41) उनकी पत्नी नेहा अग्रवाल (35) बेटी धान्या (6) के गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि बेटा शौर्य (10) घायल हो गया था।

शौर्य को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में शौर्य ही एकमात्र चश्मदीद गवाह था। परिजनों के साथ प्रशासन भी शौर्य की तबियत की अपडेट ले रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात शौर्य को सांस लेने में तकलीफ हुई तो उसके गले का आपरेशन किया गया। इस दौरान परिजन भी दिल्ली पहुंच गए। शनिवार की रात एक बजकर 20 मिनट पर शौर्य ने दम तोड़ दिया।

नीरज अग्रवाल के तहेरे भाई कृष्ण गोपाल ने बताया कि डॉक्टरों के प्रयास के बाद भी शौर्य को बचाया नहीं जा सका। इसकी सूचना मिलने पर मथुरा में गऊघाट, कलाकुंज कालोनी स्थित नीरज अग्रवाल के परिवार और जगन्नाथपुरी स्थित ससुराल में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें