फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयति अस्पताल में भाजपा पदाधिकारी और सुरक्षाकर्मी में मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Mon, 06 Jan 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के नयति अस्पताल में रविवार की दोपहर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के समधी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और सुरक्षा कर्मियों में मारपीट हो गई। भाजपा नेता अस्पताल में भर्ती धेवते को देखने गए थे। 
विज्ञापन


अस्पताल में जाने से रोकने पर विनोद अग्रवाल और उनके साथ पहुंचे लोगों की सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक हो गई। बताया जाता है कि बाद में कुछ और गार्ड पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। वहीं, पुलिस ऐसी कोई भी घटना होने से इनकार कर रही है।
 
भाजपा महानगर अध्यक्ष का धेवता वंश अग्रवाल (12) रविवार की सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गया तो गैस गीजर के चलते बेहोश हो गया। आनन-फानन में वंश को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे शुरू हुआ विवाद

धेवते को देखने के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल दोपहर को अस्पताल पहुंचे। यहां पर सुरक्षा कर्मी ने मिलने का समय न होने का हवाला देकर रोक लिया। इस पर उससे नोकझोंक शुरू हो गई। बाद में मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत करा दिया। 

वहीं नयति अस्पताल चौकी प्रभारी जगदीश प्रसाद ऐसी किसी भी घटना होने से इनकार कर रहे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष का पक्ष जानने के लिए मोबाइल मिलाया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

नयति अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी प्रशांत अज्ञानी ने बताया कि अस्पताल में प्रवेश को लेकर हुई बहस के दौरान भाजपा नेता विनोद अग्रवाल ने एक सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की है, जबकि उसने उनके साथ मारपीट नहीं की। सुरक्षा कर्मी अस्पताल के नियमों का पालन कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें