फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: निषादों से किए वादे को भाजपा ने नहीं निभाया: डॉ. संजय

विज्ञापन
मथुरा। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने निषाद समाज को धोखा दिया तो उन्हें परिणाम भुगतना पड़ा। समाज की एकजुटता की शक्ति का अहसास भाजपा को हुआ लेकिन अब भाजपा भी वादे पूरे नहीं कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गौरानगर कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय सचिव महेंद्र निषाद के आवास पर कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि हम मंत्रालय देंगे तुम अपने समाज की सेवा करो लेकिन वादा पूरा नहीं किया। यदि भाजपा ने भी निषाद समाज के मुद्दे पर निषादों के नाम दर्ज नदी, घाट, ताल के समीप की भूमि को लेकर बसपा काल में बने नए कानून को समाप्त करने, निषाद पार्टी को उचित सम्मान, प्रदेश में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज मुकदमे वापस, पिछड़ी में से नाम को निकालने और मझवार के नाम से सर्टिफिकेट बनवाने व निषाद आरक्षण आदि को पूरा नहीं किया गया तो 2022 में भाजपा को भी चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा।
बादाम सिंह निषाद, सुरेश तोमर, केशव तोमर, बिरजो निषाद, अमरसिंह निषाद, शिवा निषाद, लक्ष्मीनारायण निषाद, मलखान सिंह, आकाश तोमर, बंटी पंडित ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें