फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: हथिनी कुंड से यमुना जल लेने पहुंचे बाबा जयकृष्ण दास

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। हरिद्वार कुंभ से पूर्व वृंदावन में आयोजित वैष्णव बैठक में शामिल होने जा रहे साधु-संतों को हथिनीकुंड से यमुना जल वितरित किया जाएगा। इसके लिए हथिनी कुंड बाबा जयकृष्ण दास पहुंच गए हैं। यहां से 10 हजार लीटर यमुना जल लेकर रविवार को वृंदावन के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

यमुना मुक्ति आंदोलन के नेतृत्वकर्ता बाबा यमुना जल की वर्तमान दशा को देखकर बहुत व्यथित हैं। खासकर ऐसे समय जब वृंदावन में यमुना के तट पर ही कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का आयोजन होने जा रहा है। इसमें हजारों संत, महात्मा यमुना में डुबकी लगाएंगे। जिसे लेकर सभी चिंतित हैं। ऐसी स्थिति में बाबा जयकृष्णदास यमुना पर बने हथिनी कुंड बैराज पहुंचे। यहां से 10 हजार लीटर यमुना जल लेकर रविवार को वृंदावन के लिए रवाना होंगे। उन्होंने फोन पर बताया कि इसका वितरण साधु-संतों को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें