फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज से पहले घर आई भाई की मौत की खबर, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 09 Nov 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सेना के जवान हेम सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन

मथुरा जनपद निवासी सेना के जवान हेम सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में तैनात थे। इसकी सूचना सेना मुख्यालय ने गुरुवार शाम शहीद के परिवार को दी। 

विज्ञापन


जवान हेम सिंह बलदेव क्षेत्र के गांव गढ़ी रामबल अवेरनी के रहने वाले थे। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा। भैया दूज से पहले वीर सपूत के मरने की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।   

सेना की 20 जाट रेजीमेंट के जवान हेम सिंह रविवार को तंगधार सेक्टर से जुड़ी नियंत्रण रेखा पर अनिल पोस्ट पर तैनात थे। इसी दौरान उनको दिल का दौड़ा पड़ा। उन्हें तुरंत नजदीक अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


गांव गढ़ी रामबल अवेरनी निवासी शहीद के भतीजे ओमवीर सिंह ने बताया कि पार्थिक शरीर शुक्रवार को गांव पहुंचेगा। भैया दूज पर भाई की मौत की खबर से बहनें रो रोकर बेसुध हो रही हैं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें