फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गर्व और गौरव के साथ निकाली माथुर वैश्य महासभा की शोभायात्रा

विज्ञापन
बाह: माथुर वैश्य महासभा की जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा
विज्ञापन
बाह। 139 साल पहले बाह के कल्यानदास मेरोठिया ने अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की स्थापना की थी। कस्बे में स्थापना की जयंती गर्व और गौरव के साथ मनाई गई। माथुर वैश्य नव युवक मंडल के तत्वावधान में उमंग और उत्साह के साथ निकाली गई शोभायात्रा के दौरान महासभा का इतिहास नई पीढ़ी के सामने जीवंत हो उठा, जिसमें भारतीय संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले। शोभायात्रा का जगह-जगह पर जोशीला स्वागत हुआ, पुष्प वर्षा की गई। विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा संस्थापक कल्यानदास मेरोठिया की प्रतिमा पर पहुंची।
विज्ञापन

शोभायात्रा हरप्रसाद राजाराम आदर्श इंटर कॉलेज से शुरू होकर माथुरवैश्य धर्मशाला पर संपन्न हुई। इस दौरान नव युवक मंडल के अखिलेश गुप्ता, राहुल पेंगोरिया, जनार्दन पालोलिया, सौरभ गुप्ता, मोहित गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, गोपाल गुप्ता, पीयूष गुप्ता, गौरव गुप्ता, रोहित गुप्ता, नमन जवरेवा, अनूप गुप्ता, आकाश गुप्ता, शिवम मैरोठिया, अर्चित मैरोठिया, शिवम गुप्ता, मोहन गुप्ता, अमन गुप्ता, सनी गुप्ता, अनुज गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, शिवम जवरेवा, लक्की गुप्ता, अनुराग गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें