फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गणित का संतुलित रहा पेपर, कुछ प्रश्नों ने उलझाया

विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर आते छात्र
विज्ञापन
आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाओं का मंगलवार से शुभारंभ हो गया। 33 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन कक्षा 10 गणित का प्रश्नपत्र था, जिसे लेकर छात्रों में उत्सुकता और घबराहट थी। हालांकि पेपर संतुलित आने पर परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे परीक्षा शुरू हुई और दोपहर 1:30 बजे समाप्त हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि इस वर्ष गणित का प्रश्नपत्र संतुलित रहा। बीजगणित, त्रिकोणमिति, प्रतिशत जैसे सवाल सीधे और तैयारी के अनुरूप आए। हालांकि, त्रिभुज और वृत्त से जुड़े कुछ प्रश्नों ने काफी उलझाया, लेकिन कुल मिलाकर पेपर ठीक रहा। कई छात्रों ने कहा कि पूर्व वर्षों की तुलना में इस बार का प्रश्नपत्र ज्यादा सरल रहा।
विज्ञापन


प्रोबेबिलिटी रही कठिन
प्रोबेबिलिटी के प्रश्न थोड़े जटिल रहे। इसके अलावा त्रिभुज और मेंसुरेशन के प्रश्न ने उलझाया। पूर्व के वर्षों के मुकाबले पेपर सरल रहा। -वंश चावला
हल करने में नहीं आई कठिनाई

पहला पेपर गणित का था तो चिंता थी। पर पेपर में कठिनाई नहीं हुई। आत्मविश्वास के बढ़ने के साथ आगामी पेपर की तैयारी अच्छी होगी। - संभव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें