फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Teacher News: गणित का शिक्षक गिरफ्तार...छात्रा के सामने रखी थी घिनौनी शर्त, मजबूरी में उसने उठाया ये कदम

Fri, 27 Jun 2025 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Agra Teacher Student Case: कोचिंग की छात्रा से उसके ही गणित के शिक्षक ने बॉयफ्रेंड बनाने की गंदी शर्त रख दी। दहशत में आई छात्रा ने परिजनों से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
छात्रा सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Agra Crime News: कोचिंग में छात्रा से छेड़छाड़ के केस में आरोपी शिक्षक पुनीत वशिष्ठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस अब पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें -  सोशल मीडिया प्रेमियों को शर्म न आई: जिस बच्ची को देह व्यापार में धकेला गया, उसे ही कर डाला बदनाम; केस हुआ दर्ज




 

पुनीत वशिष्ठ से पढ़ रही थी कोचिंग
14 वर्षीय छात्रा न्यू आगरा क्षेत्र में रहती है। वह नगला बूढ़ी में पुनीत वशिष्ठ की कोचिंग में पढ़ रही थी। शिक्षक सिकंदरा क्षेत्र के एक स्कूल में गणित पढ़ाता था। आरोप है कि वह पीड़ित छात्रा से छेड़छाड़ करता था। इतना ही नहीं आरोपी छात्रा  पर दबाव बना रहा था कि वो उसे अपना बॉय फ्रेंड बना ले। इस वजह से छात्रा दहशत में थी। वो काफी समय तक ये सब बर्दाश्त करती रही, लेकिन आरोपी शिक्षक की हरकतें बढ़ती ही जा रही थीं। इस वजह से उसने पूरी बात परिजनों को बताई। 

ये भी पढ़ें -  UP: जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेगा फुटवियर एंड लेदर पार्क, आगरा के जूता कारोबार को ऐसे होगा फायदा; यहां समझें
 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
छात्रा के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोसले ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। वह अविवाहित है। उधर, आरोपी के परिजन ने भी एसीपी से मुलाकात की। कहा कि आरोप निराधार हैं। अन्य छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ कोचिंग स्वामी भी शिक्षक के समर्थन में हैं। इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए।
 
ये भी पढ़ें -   UP: मंदिर में तोड़फोड़...दान पेटी से चोरी, पुलिस ने आधी रात को चोर का किया ऐसा हश्र, ताकि औरों को मिले सबक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें