फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते किए शर्मसार: भांजे की पत्नी से दुष्कर्म, दोषी ममिया ससुर को 10 साल कारावास; जेठानी-सास को भी सजा

Thu, 02 Jul 2026 10:15 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पीड़िता ने पुलिस और मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में बताया था कि आरोपी ममिया ससुर अपने साथ कोल्डड्रिंक लेकर आए थे। जेठानी ने षड्यंत्र कर उसे पिला दी जिसे पीकर वह बेहोश हो गई। जेठानी पीड़िता को ममिया ससुर के हवाले कर चली गई थी।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भांजे की पत्नी से दुष्कर्म करने के मामले में एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट नीरज श्रीवास्तव ने ममिया ससुर को 10 वर्ष कठोर कारावास और 15 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। घटना में सहयोग करने वाली जेठानी को 4 वर्ष और मारपीट करने वाली सास को एक वर्ष कैद के साथ 7 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


थाना जैतपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता के भाई ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी 20 वर्षीय बहन की शादी 7 मई 2020 को क्षेत्र के एक गांव में की थी। 25 फरवरी 2023 की दोपहर 2 बजे उनकी बहन अपने घर में अकेली थी। उस दौरान इटावा निवासी बहन के ममिया ससुर आ गए। बहन के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। 

बहन ने सास से शिकायत की तो उसने जेठानी के साथ मिलकर मारपीट की। बहन फोन कर अपनी मां को घटना के बारे में बताया। पीड़िता ने पुलिस और मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में बताया कि घटना वाले दिन आरोपी ममिया ससुर अपने साथ कोल्डड्रिंक लेकर आए थे। जेठानी ने षड्यंत्र कर उसे पिला दी जिसे पीकर वह बेहोश हो गई। 
विज्ञापन


जेठानी पीड़िता को ममिया ससुर के हवाले कर चली गई। विवेचक ने विवेचना कर आरोपी ममिया ससुर के विरुद्ध दुष्कर्म व अन्य धारा में, जेठानी विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र, मारपीट, और सास के विरुद्ध मारपीट के आरोप में अदालत में आरोप पत्र प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से पीड़िता, उसकी मां, भाई, डॉक्टर वंदना तुलसी सहित 8 गवाह अदालत में पेश किए थे।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें