फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दूरदर्शन केंद्र में लगी भीषण आग, कई उपकरण जलकर खाक

Tue, 11 Jun 2019 06:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
आग में जल गया काफी सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन रोड पर मंगलवार की सुबह दूरदर्शन पीजीएफ (प्रोग्राम जनरेट फैसेलिटी) में भीषण आग लग गई। इलेक्ट्रिकल पैनल रूम में लगी आग पीसीआर, बस वायर स्टोर तक पहुंच गई।
विज्ञापन


आग की लपटें देख दूरदर्शन के गार्ड ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इत्तला पाकर चार दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 

आग इतनी विकराल थी कि काबू पाना आसान नहीं था। अग्निशमन की चार दमकलों ने पहुंचकर आग पर तो काबू पा लिया। धुआं होने के चलते अग्निशमन के कर्मचारियों ने दूसरी मंजिल की खिड़कियों के शीशे भी तोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बाद आग पर काबू पाए जाने पर नुकसान का आकलन करने में दूरदर्शन के अफसर जुटे हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ होगा। क्योंकि वायरिंग जल गई और सप्लाई बंद है लिहाजा प्रसारण भी बंद हो गया है।

दूरदर्शन के कार्यालय प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा का कहना है कि दूरदर्शन में आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दिल्ली दूरदर्शन से टीम भी आई हुई है। आग से नुकसान की पूरी सूची बनाकर दिल्ली दूरदर्शन के डायरेक्टर को भेजी जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें