फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी और जूता कारखाना में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Sun, 15 Nov 2020 02:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कारखाने की आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना कोतवाली के हींग की मंडी में शनिवार रात को एक चांदी कारखाने में आग लग गई। हादसे के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में दो दमकल पहुंच गईं। एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। वहीं रविवार सुबह शाहगंज की फ्रेंड्स कालोनी में एक जूता कारखाना में आग लग गई। एक घंटे में आग बुझाई जा सकी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने की आशंका है। 
विज्ञापन


हींग की मंडी निवासी गोपाल यादव के मकान का प्रथम तल विजय कुमार ने किराये पर ले रखा है। विजय कुमार चांदी का कारखाना चलाते हैं। शनिवार रात तकरीबन आठ बजे विजय कारखाने में पूजा करने के बाद बंद करके चले गए। कुछ देर बाद ही लोगों ने कारखाने से लपटें निकलती देखीं।

कारखाना घनी आबादी क्षेत्र में है। आसपास मकान बने थे। इससे आशंका थी कि दूसरे मकानों में भी आग पहुंच जाएगी। इस पर लोग घरों से बाहर आ गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पहली मंजिल पर होने की वजह से पानी नहीं डाला जा सका। लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर अग्निकांड के मद्देनजर हींग की मंडी इलाके में दमकल लगाई गई थी, वह कुछ ही देर में पहुंच गई। आग बुझाने के प्रयास किए। एक घंटे में आग पर काबू कर लिया गया। आग से कारखाना में रखा काफी सामान जल गया। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आग दीपक से लगने की आशंका है। जांच की जाएगी। 

वहीं आजमपाड़ा निवासी नावेद का शाहगंज की फ्रेंड्स कालोनी में जूते का कारखाना है। रविवार को जूता कारखाना बंद था। सुबह नौ बजे क्षेत्र के लोगों ने पहली मंजिल पर बने कमरे से आग की लपटें निकलती देखीं। इस पर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और कारखाना संचालक आ गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया। इसके बाद आग को बुझाने के प्रयास किए। बाद में दमकल पहुंच गईं। एक घंटे में आग बुझा ली गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। आग में काफी सामान जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें