फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबने से दो बच्चों सहित पिता घायल, हालत गंभीर

Sat, 28 Sep 2019 01:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
घटनास्थल पर एकत्र ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गांव नगला दली में एक मकान का लिंटर गिर गया। मलबे में दबने से दो बच्चों सहित तीन घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। पालतू पशु और एक वाहन भी मलबे में दब गया।  
विज्ञापन


गांव नगला दली में संतोष कुमार पुत्र साहब सिंह का मकान है। सुबह करीब छह बजे उनके मकान का लिंटर भरभरा गिर गया। जिसके नीचे संतोष कुमार और उनके दो बच्चे एवं पालतू पशु दब गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

आनन-फानन में राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मलबे से निकालकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें