फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मंजिला मकान में बने ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी

Mon, 31 Dec 2018 12:49 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सोमवार की सुबह तीन मंजिल मकान में भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एत्माद्दौला के पेठा नगरी पार्क के पास व्यापारी अजय का तीन मंजिला मकान है। सुबह तकरीबन नौ बजे मकान में अचानक भीषण आग लग गई। मकान से आग की लपटें निकलता देख मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। 

सूचना मिलते ही मकान मालिक के साथ पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक मकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पता चल नहीं सका है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मकान में मोटरसाइकिल के पार्ट्स का गोदाम भी है। ऊपर मजदूर रहते हैं। आग लगते ही सभी मजदूर मकान से बाहर निकल आए थे। वहीं मकान मालिक अजय पेठा नगरी पार्क में ही अपने दूसरे मकान में परिवार के साथ रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें