फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दुकान के ऊपर रह रहा परिवार फंसा; किया गया रेस्क्यू

Mon, 29 Apr 2024 01:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शॉर्ट सर्किट से परचून की दुकान में आग लग गई। आग की लपटों में दुकान के ऊपर रह रहा परिवार फंस गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद परिवार के सदस्यों को रेस्क्यू किया। 

 
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से परचून की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद के माधौगंज में बीती रात एक परचून की थोक व्यापारी के यहां शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों का सामान खाक हो गया। आग की सूचना पर पहुंची दमकल व पुलिस ने दुकान के ऊपर रह रहे परिवार को काफी मेहनत के बाद रेस्क्यू किया। गनीमत रही कि किसी भी परिजन को चोट नहीं आई। 
विज्ञापन


योगेश यादव निवासी माधोगंज  की परचून की होल सेल की दुकान करता है। प्रथम तल पर दुकान है जबकि दूसरे तल पर उसका परिवार रहता है। देर रात दुकान में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से दुकान में आग लग गई। आग लगते ही दुकान से आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आग में फंस गए।

 आग की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने सबसे पहले ऊपर फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया। उसके बाद दुकान में लगी आग को बुझाने के प्रयास किए। काफी देर तक दुकान में रखा सामान धू-धूकर जलता रहा। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहांनि नहीं है।
विज्ञापन


 इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। परिजन दूसरी मंजिल पर रहते थे। उन्हें समय से रेस्क्यू कर लिया गया। कोई जनहांनि नहीं हुई।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें