फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: साड़ी के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

Thu, 30 Dec 2021 01:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

हरीपर्वत क्षेत्र में श्यामलाल बैकुंठ साड़ी शोरूम है। गुरुवार की सुबह इस शोरूम में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातरफी मच गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मदिया कटरा स्थित श्याम लाल बैकुंठ नाथ साड़ी शोरूम में बृहस्पतिवार सुबह तकरीबन सात बजे आग लग गई। आग से आसपास अफरातफरी मच गई। शोरूम के पीछे ही कोठी में मालिक का परिवार रहता है। वह भी बाहर निकल आए। चार दमकलों ने तकरीबन दो घंटे में आग बुझाई। अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने की आशंका है।

विज्ञापन

शटर से धुआं निकलने पर चौकीदार ने जानकारी दी
मदिया कटरा में राजीव गोयल का साड़ी शोरूम है। इसके पीछे ही कारोबारी की कोठी है। बेटे वेदांत गोयल शोरूम को संभालते हैं। उन्होंने बताया कि शोरूम में साड़ियों के अलावा लहंगे, सूट आदि का स्टाक हाल ही में आया था। बृहस्पतिवार सुबह तकरीबन सात बजे शोरूम के शटर से धुआं निकलने पर चौकीदार ने जानकारी दी। इस पर वो परिवार के लोगों के साथ पहुंच गए। आग बुझाने के लिए शटर खोलने का प्रयास किया, लेकिन लपटें बाहर आने की वजह से शटर नहीं खोल सके। बाद में बिजली बंद करने के बाद आग बुझाने के प्रयास किए। आग लगता देखकर आसपास के घरों से भी लोग बाहर निकल आए।
सूचना पर पुलिस और दमकल भी आ गईं। शटर को ताले तोड़ने के बाद ही खोला जा सका। इसके बाद दमकलकर्मियों ने पानी डाला। दो घंटे में आग बुझाई जा सकी।
अग्निकांड में शोरूम में रखा लाखों का माल, फर्नीचर, शोरूम जल गया। वेदांत गोयल ने बताया कि नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है। आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें