फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुलिस बूथ के पास शोरूम से 15 लाख की चोरी, 20 मिनट में समेटकर ले गए 75 मोबाइल और तीन लाख कैश 

Thu, 30 Dec 2021 12:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही है। इस बार चोरों ने टेढ़ी बगिया स्थित मोबाइल शोरूम में करीब 15 लाख की चोरी को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
पीड़ित मोबाइल शोरूम मालिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में टेढ़ी बगिया स्थित पुलिस बूथ से 200 मीटर की दूरी पर बृहस्पतिवार तड़के चार बजे चोरों ने विजय अग्रवाल के शोरूम में चोरी की। कार से आए पांच चोर 20 मिनट में 12 लाख की कीमत के 75 मोबाइल और तीन लाख रुपये कैश चोरी करके ले गए। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

विजय अग्रवाल गुलाब नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि शोरूम के शटर के बाहर एक और गेट लगा है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में नजर आ रहा है कि तड़के चार बजे कार से पांच चोर आते हैं। तीन दुकान के बाहर वाले गेट का ताला कटर से काटते हैं। इसके बाद शटर का ताला काटते हैं। एक चोर कार स्टार्ट करके खड़ा रहता है, जबकि दूसरा बाहर नजर बनाए रखता है। शोरूम में अंदर घुसे चोर मोबाइल एक बोरे में भरकर 20 मिनट में बाहर लेकर निकल आते हैं और कार से चले जाते हैं। चोरों ने मास्क लगाए हुए हैं।
घटना की जानकारी मालिक को सुबह शोरूम पर आने पर हुई। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि व्यापारी की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। फुटेज में चोरों के चेहरे साफ नहीं हैं। चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

शोरूम के सामने लुटी थी कार
जिस शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया, उसके सामने कुछ महीने पहले कार लूट हुई थी। एक मरीज को लेकर आए लोगों से कार लूट ली गई थी। फायरिंग कर बदमाश भाग गए थे। पुलिस बूथ के पास दूसरी वारदात हुई है। इससे पहले ही चोरी की कई वारदात टेढ़ी बगिया क्षेत्र में हो चुकी हैं।
मोबाइल चालू हुए तो मिलेगा सुराग
चोर मोबाइल ले गए हैं। यह मोबाइल बेचे जाएंगे तो पुलिस को सुराग मिल जाएगा। आईएमईआई नंबर से भी पुलिस को जानकारी मिलेगी। इसके लिए पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें