फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Fire: सोल के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

Sat, 08 Oct 2022 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

गोदाम मालिक चंद्रकांत का कहना है कि टिन शेड के नीचे कटर लगा हुआ था। रात में बारिश की वजह से कटर में पानी आया होगा। कटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
सोल के गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदारी स्थित तक्षशिला कॉलोनी में शनिवार तड़के सोल के गोदाम में भीषण आग लग गई। कॉलोनी के लोगों ने समर्सिबल पंप चला कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर सफलता नहीं मिली। बाद में चार दमकल ने पहुंचकर एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


खंदारी स्थित तक्षशिला कॉलोनी में चंद्रकांत की कबाड़ जूते के सोल का गोदाम है। गोदाम में टिन शेड पड़ा हुआ है। कटर से सोल की कतरन कर काटा जाता है। शनिवार तड़के तकरीबन 4:15 बजे कॉलोनी के लोगों ने गोदाम से लपटें उठती हुई देखी। इस पर लोग घरों से निकल आए। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। 

ये भी पढ़ें - Agra University: बीकॉम, बीएससी में सीटें फुल, प्रवेश के लिए मारामारी

चार दमकलों ने पाया आग पर काबू 

सूचना पर चार दमकल पहुंच गई। गार्ड के सूचना देने के बाद गोदाम मालिक भी आ गए। तकरीबन एक घंटे की कवायद के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम मालिक चंद्रकांत का कहना है कि टिन शेड के नीचे कटर लगा हुआ था। रात में बारिश की वजह से कटर में पानी आया होगा। कटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। 

विज्ञापन


लाखों का माल आग में जल गया। धुआं होने की वजह से कॉलोनी के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यू आगरा के थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने बताया कि गोदाम का लाइसेंस है या नही इस बारे जाँच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें