फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Firozabad: नगला भाऊ के एनएम ग्लास के गोदाम में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटी टीमें

Thu, 26 May 2022 11:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

दमकल टीम की तीन घंटे की कोशिश के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके बाद टूंडला, शिकोहाबाद से भी फायरब्रिगेड़ को बुलाया गया है।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के नगला भाऊ स्थित एनएम ग्लास वर्क्स के गोदाम में बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर विभाग के अफसर पहुंचे। आग बुझाने के लिए देर रात तक फायर विभाग के कर्मचारी प्रयास करते रहे। आग इतनी भीषण थी कि करीब तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद भी काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद टूंडला और शिकोहाबाद की दमकलों को भी मौके पर बुला लिया गया।

विज्ञापन


उत्तर थाना क्षेत्र की गणेश नगर कॉलोनी निवासी अशोक अग्रवाल की नगला भाऊ में एनएम ग्लास के नाम से कांच फैक्टरी है। जिसमें एक्सपोर्ट का माल तैयार किया जाता है। इसका गोदाम बांके बिहारी गेस्ट हाउस में पीछे है। बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोदाम में आग लग गई। गोदाम से निकलती आग की लपटों को देख वहां से गुजर रहे गुंदाऊ निवासी नंद किशोर ने एक कारखाने के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी को इसकी सूचना दी। आग की सूचना पर लोगों ने गोदाम के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। 

सूचना पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र व सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के साथ उत्तर, दक्षिण और रामगढ़, रसूलपुर थाना पुलिस के साथ लाइनपार पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। इस बीच टूंडला और शिकोहाबाद की दमकलों के साथ मेयर नूतन राठौर के निर्देश पर जलकल विभाग के टैंकरों से पानी की सप्लाई शुरू की गई, जिससे जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सके। वहीं एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र का कहना है कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


जान बचाकर भागे बराती और घराती

एनएम ग्लास फैक्टरी का गोदाम श्री बांके बिहारी गेस्ट हाउस के पीछे है। गोदाम में लगी आग की लपटें गेस्ट हाउस के अंदर पहुंचने लगी थी। आग की लपटों को देख गेस्ट हाउस में मौजूद बाराती और घराती कार्यक्रम को छोड़कर सड़क पर आकर खड़े हो गए। टेंट कर्मचारी भी गेस्ट हाउस में रखे सामान को भी बाहर निकाल रहे थे। जिससे आग फैले तो नुकसान को होने से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें