मैनपुरी। गांव औडेंय मंडल निवासी अनुसूचित जाति की महिला कुछ दिन पूर्व पंखा सही कराने के लिए शहर आई थी। पंखा सही न होने पर जब दुकानदार से रुपये मांगे तो उसने जातिसूचक गालियां दीं, अभद्रता करते हुए भगा दिया। तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार व दो अन्य पर केस दर्ज किया है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव निवासी सत्यवती कठेरिया 17 मई को खराब पंखा को सही कराने के लिए शहर के आफताब मार्केट स्थित अजय शर्मा की दुकान पर आईं थीं। दुकानदार ने अगले दिन आकर पंखा ले जाने की बात कही। अगले दिन महिला जब पंखा लेने पहुंची तो दुकानदार ने कहा कि पंखा ठीक नहीं हो पाएगा। सत्यवती ने जब रुपये वापस मांगे तो अजय शर्मा ने हाथापाई करते हुए जातिसूचक गालियां दीं। दुकान पर बैठे दो अन्य लोगों ने भी अभद्रता करते हुए से भगा दिया।