फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बालूगंज बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जला

Mon, 11 Jul 2022 10:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जिस दुकान में आग लगी, वह बालूगंज बाजार में स्थित है। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
दुकान में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालूगंज में सोमवार तड़के डालचंद की ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। दुकान के ऊपर ही पहली मंजिल पर व्यवसायी का घर है। आग में फंसे परिजन को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकलों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट आग लगने की आशंका है। पुलिस जांच में जुटी है। 

यहां का है मामला

बालूगंज निवासी डालचंद जैन की बाजार में बजाज स्पेयर्स पार्ट्स के नाम से दुकान है। दुकान की पहली मंजिल पर ही उनका घर भी है। इसमें डालचंद की पत्नी गुड्डन, बेटा मयंक और बहू रहते हैं। सोमवार सुबह 7:30 बजे डालचंद नहाने जा रहे थे। उस समय परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। उन्होंने दुकान से धुआं निकलता देखा। उन्हाेंने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। उन्होंने डालचंद और मयंक  को भूतल से निकाल लिया, जबकि गुड्डन बहू के साथ पड़ोसी की छत पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


कुछ ही देर में दुकान से लपटें निकलने लगीं। यह देखकर आसपास के दुकानदार आ गए। उन्होंने पानी डालना शुरू कर दिया। सूचना पर थाना रकाबगंज एसओ राकेश सिंह और दमकलें पहुंच गईं। दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। डालचंद ने पुलिस को बताया कि आग शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका है। दुकान और गोदाम में लाखों के स्पेयर्स पार्ट्स जल गए। 

फिजियोथेरेपिस्ट की हो गई थी मौत

बालूगंज में ही वरिष्ठ अधिवक्ता गया प्रसाद दीक्षित के घर में 21 मई की रात को आग लगी थी। घर में धुआं भरने से गया प्रसाद दीक्षित के बेटे फिजियोथेरेपिस्ट आशीष, बहू और बच्चे फंस गए थे। इसमें आशीष की जान चली गई थी। तीन साल पहले सदर क्षेत्र में दुकान में आग लगने से दुकानदार का परिवार पहली मंजिल पर घर में फंस गया था। तब भी एक की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें