फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः दो फैक्टरियों में लगी भीषण आग, नौ घंटे में पाया काबू, पानी से नहीं बुझी आग

Tue, 08 Sep 2020 01:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

वायुसेना की दमकल भी लगानी पड़ीं, पुलिस ने आसपास के घर खाली कराए, हाईवे पर यातायात का मार्ग परिवर्तित किया गया
 
विज्ञापन
सिकंदरा स्थित फैक्टरी में लगी भीषण आग की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 2 (एनएच-2) के किनारे स्थित एक ही परिसर में चल रहीं केमिकल और जूता सोल फैक्टरी में सोमवार दोपहर तीन बजे लगी भीषण आग पर नौ घंटे बाद रात 12 बजे काबू पाया जा सका। इसके लिए वायुसेना स्टेशन की दो और मथुरा रिफाइनरी की एक सहित 20 दमकल लगानी पड़ीं।
विज्ञापन


आग की वजह 42 साल पुरानी केमिकल फैक्टरी में दो रसायनों को मिलाए जाते समय हुआ धमाका मानी जा रही है। लपटें दूर तक फैल जाने के डर से पुलिस ने आसपास के घर खाली करा लिए। हाईवे पर यातायात का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था। 

संबंधित खबर- आगरा : केमिकल फैक्टरियों में लगी भीषण आग, आसपास के घर खाली कराए गए, सेना से मांगी गई मदद
विज्ञापन


दोनों फैक्टरियां शाहगंज के चारबाग निवासी दो भाइयों की हैं। आगरा केमिकल के नाम से फैक्टरी दीपक मनचंदा की है। रवि मनचंदा की टॉप लास्ट के नाम से जूते के सोल और फर्मे की फैक्टरी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

पहले केमिकल, फिर सोल फैक्टरी में लगी आग
आग पहले केमिकल फैक्टरी में केमिकल के ड्रम में लगी। कर्मचारी रसायनों को मिला रहे थे। तभी धमाका हुआ और आग लग गई। यहां से पहले पांच मिनट के भीतर केमिकल फैक्टरी में फैली। इसके बाद इससे सटी सोल और फर्मा फैक्टरी में पहुंच गई।

गाड़ी से निकल वीडियो बनाने लगे लोग, लग गया जाम
फैक्टरी से निकल रही लपटों और धुएं को हाईवे पर चल रहे लोग कैमरे में कैद करने लगे। कई लोग गाड़ी खड़ी छोड़ बाहर आ गए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इस कारण ट्रैफिक जाम हो गया।

10 मिनट में ही फैल गई थी आग : एसपी सिटी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आग दस मिनट में ही दोनों फैक्टरी में फैल गई। वायुसेना और मथुरा रिफाइनरी की दमकल भी मंगाई गई।

पानी से नहीं, फोम से बुझी आग
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि केमिकल की आग पानी से नहीं बुझती है। इसलिए फोम (एक्वा फिल्म फॉर्मिंग फोम) डाला गया। यह ऑक्सीजन सोख लेता है, इसलिए आग बुझ जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें