इसके कुछ देर बाद आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दुकान का दरवाजा खटखटा कर जानकारी दी। तब तक खिड़की से लपटें बाहर निकलने लगी थीं। कुछ लोगों ने बाइक से फायर स्टेशन पहुंचकर सूचना दी। लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
पानी ने भी किया नुकसान
हरमिंदर ने बताया कि आग लगने से काफी माल जल गया। इसके अलावा आग बुझाने में जो पानी इस्तेमाल हुआ, बचे पार्ट्स उससे खराब हो गए। गोदाम में करीब 80 लाख का माल था।
आसपास के दुकानदारों में दहशत
स्काई टावर में भूतल पर दुकानें और दूसरी मंजिल पर लोगों के ऑफिस और गोदाम हैं। कुल मिलाकर 100 के करीब दुकानें हैं। आग लगने के बाद सभी अपनी दुकानों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। लोगों को अपने प्रतिष्ठानों तक आग पहुंचने का डर सताने लगा। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
शाॅर्ट सर्किट होने का शक
सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम कुछ मिनटों में पहुंच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। - सोमदत्त सोनकर, फायर स्टेशन ऑफिसर, संजय प्लेस