फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंटवारे के विवाद में घायल युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने संकिसा पुल पर शव रखकर लगाया जाम

Fri, 17 Apr 2026 12:29 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

 मेरापुर क्षेत्र में घर के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक कौशलेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने संकिसा पुल पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
 
विज्ञापन
जाम लगाते ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के भोगांव में पारिवारिक बंटवारे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव शियोगनपुर खिरिया निवासी 40 वर्षीय कौशलेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह को घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में 11 अप्रैल को परिजनों द्वारा ईंट-पत्थरों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। आरोप है कि हरनाम पुत्र उमेश चंद्र, उमेश चंद्र पुत्र रघुवीर सिंह, हरनाम की पत्नी आरती, सोनी व साधना ने मिलकर हमला किया था।

घायल कौशलेंद्र को इलाज के लिए कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 16 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने संकिसा पुल पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम में संजय यादव, वीरेंद्र सिंह, विवेक, अतुल, गुड्डू, राजेश सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और “मौत के बदले मौत” की मांग की। सूचना पर भोगांव सीओ, कायमगंज सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और भोगांव थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन काफी देर तक जाम खुलवाने में पुलिस को मशक्कत कर रही है। पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाने का प्रयास जारी है और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें