फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश शिक्षण संस्थान में भी सामूहिक नकल

Fri, 20 Feb 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीश शिक्षण संस्थान, सुरौठी, अछनेरा में गुरुवार को इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र के दौरान एडीएम किरावली रेखा एस चौहान और सीओ अछनेरा नितिन कुमार ने सामूहिक नकल पकड़ी। दोनों अफसर परीक्षा केंद्र में दो घंटे तक जांच की। छह कमरों में कापियां एक जैसी लिखी मिली।
विज्ञापन


 एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को जांच आख्या डीआईओएस आफिस को भेजी दी जाएगी। गुरुवार की दूसरी पाली की परीक्षा फिर से कराने की संस्तुति की जाएगी। बता दें कि परीक्षार्थियों से अवैध वसूली और धोखाधड़ी मामले में गुरुवार को जगदीश शिक्षण संस्थान के प्रबंधक को जेल भेजा गया था। डीआईओएस दिनेश कुमार यादव ने केंद्र व्यवस्थापक को भी हटा दिया था। उनकी जगह शिवप्रसाद इंटर कालेज, अछनेरा के एक अध्यापक को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें