फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्ची से छेड़खानी में राजमिस्त्री को पांच साल की कैद

Wed, 26 Feb 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एडीजे विशेष पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा की कोर्ट से बच्ची से छेड़खानी के दोष में राजमिस्त्री को पांच साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


भोगांव थाने में 9 जनवरी 2021 को मुकदमा दर्ज कराया गया था। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया था कि उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा था। घर में दो बेटियां थीं। दस साल की बेटी को अकेला पाकर राजमिस्त्री मुस्तकीम निवासी करिया नीम, भोगांव ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट में अभियोजन की ओर से अभिषेक गुप्ता ने साक्ष्य और गवाह पेश किए। साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी राजमिस्त्री को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें