मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के नगला रते निवासी श्रीचंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने रमईहार स्थित खेत की पैमाइश कराए जाने को लेकर प्रार्थनापत्र दिया था। इस पर 19 फरवरी को टीम ने आकर पैमाइश की। इसके बाद वहां मुड्डी लगवा दी गई थी। उन्होंने नींव भी भर ली थी। 23 फरवरी की शाम को विजयपाल, जय सिंह, वीरेंद्र, महेंद्र, जय सिंह की पत्नी निवासी रमईहार, अवधेश, कमलेश, राम नरेश, सोनू, आकाश, अभिषेक, निवासी गांव अस्यौली ने उनके खेत की मुड्डी और नींव उखाड़ कर फेंक दी। उनको आता देख आरोपी वहां से चले गए। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।