फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर शराब पीते ही राजमिस्त्री की मौत, हंगामा

विज्ञापन
मृतक रमेश चंद का फाइल फोटो - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। ग्वालियर हाईवे पर रोहता बाग स्थित शराब के ठेके पर रविवार शाम को नैनाना जाट निवासी 60 वर्षीय रमेश की मौत हो गई। वह राजमिस्त्री थे। उनकी मौत की जानकारी पर लोग आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। जहरीली शराब से मौत का आरोप लगाया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ठेका बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला कि रमेश की हालत ठेके की कैंटीन में बिगड़ी थी। कैंटीन में काम करने वाले ने रमेश को दौरा आने का अंदेशा जताया। इस पर लोगों की मदद से ठेके के बाहर लेकर आया। चप्पल सुंघाने लगे। तभी रमेश की मौत हो गई। परिजन व ग्रामीण भी पहुंच गए।
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि रमेश ठेके पर शराब पीने गए थे। वहीं पर तबीयत बिगड़ी है। उन्हें दौरा आने की बात कही गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल ठेका बंद कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रथम दृष्टया जहरीली शराब से मौत का मामला नहीं लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें