फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में चला मास्क चेकिंग अभियान

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर बिना मास्क वालों का चालान काटते यातायात निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद रविवार को जिले भर में पुलिस ने मास्क चेकिंग अभियान चलाया। कई लोगों को थाने में बैठाया गया। अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी कि दोबारा पकड़े जाने पर जेल भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कोविड 19 के निर्देशों का न मानने वालों पर सख्ती के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बिना मास्क लगाए घूमने वालों से दो हजार का जुर्माना के साथ ही अस्थाई जेल भेजने के निर्देश दिए हैं। रविवार को जिले में अभियान चला।
इस दौरान घिरोर थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बिना मास्क लगाए लोगों के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई की। नहर चौकी पर कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार के साथ चालान कर जुर्माना भी वसूला। बिना हेल्मेट, बिना सीट बेल्ट लगाए मिले लोगों पर भी कार्रवाई की गई। प्रभारी ने बताया कि करीब एक लाख का जुर्माना वसूला गया है। कुर्रा थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक रमाकर यादव की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बिना मास्क लगाए कुछ लोगों को थाने में बैठाया गया। बाद में उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया। दन्नाहार में प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई, किशनी में प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह, करहल में प्रभारी शिव कुमार चौहान, कुरावली में देवेंद्र नाथ मिश्रा, बेवर में जसवीर सिंह सिरोही, एलाऊ क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र शर्मा ने चेकिंग कर जुर्माना वसूला। शहर में ट्रेफिक इंचार्ज देवेंद्र शंकर पांडेय ने बस स्टैंड, ईशन नदी पुल, भांवत चौराहा, करहल चौराहा आदि स्थानों पर चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें