एटा जिले के गांव सदियांपुर में वीर सपूत शहीद रजनीश कुमार को अंतिम विदाई नम आंखों से दी गई। ढाई साल के मासूम बेटे ने अपने शहीद पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखों से आंसुओं की धारा बहती दिखी।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव सदियांपुर निवासी 28 वर्षीय रजनीश कुमार उर्फ टीटू पुत्र राजवीर सिंह बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे। उनकी वर्तमान में छमपाल पोस्ट रामगढ़ कश्मीर में पोस्टिंग थी।
मंगलवार देर रात को सब इंस्पेक्टर रजनीश कुमार अपने अधिकारी और साथियों के साथ सांबा सेक्टर में चमलिया की दरगाह पर तैनात थे। उसी समय पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी कर दी गई। इसमें रजनीश शहीद हो गए थे।