मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ससुराल जाने के लिए एक साल के मासूम के साथ बस में सवार हुई, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंची। छह फरवरी को हुई इस घटना के बाद परिवार के लोग बिछवां और कोतवाली में कार्रवाई की मांग को लेकर चक्कर लगा रहे हैं।
फिरोजाबाद में है ससुराल
बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता की ससुराल जनपद फिरोजाबाद में है। पति कहीं बाहर नौकरी कर रहा है। छह फरवरी को विवाहिता मायके से अपने एक साल के मासूम बच्चे के साथ ससुराल जाने के लिए शहर के ईशन नदी पुल से एक प्राइवेट बस में बैठी थी। शाम को जब परिजनों ने जानकारी की तो पता चला कि वह ससुराल पहुंची ही नहीं। फोन भी स्विच ऑफ जा रहा है।