फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज का लालच: नौ साल के मासूम के साथ विवाहिता को घर से निकाला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Thu, 23 May 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

विवाहिता को नौ साल के मासूम बेटे के साथ घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रही है।
 
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता से पति व ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपयों की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर 9 साल के बेटे के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई। 11 मई 2024 को थाना शाहगंज में केस दर्ज हुआ। आरोप है कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


मानस नगर शाहगंज निवासी मोनिका शर्मा ने बताया कि उनकी शादी 27 नवंबर 2019 में अलीगढ़ निवासी सुशांत गौड़ के साथ हुई थी। ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं हुए। अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपयों की मांग करने लगे। इस बीच पति नोएडा अपने साथ लेकर गया। वहां पति ने बेटे को छत से नीचे फेंकने की कोशिश की। पड़ोस के लोगों ने बचाया। पुलिस भी मौके पर आकर समझाने के बाद चली गई।

इसके बाद वह ससुराल आ गई। वहां भी गेट का दरवाजा नहीं खोला गया। समाज के लोगों के समझाने के बाद पति फिर से अपने साथ ले गया। दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। आरोप है कि पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद शाहगंज थाने में केस दर्ज हुआ। इसके बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें