फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल नहीं यातनागृह: विवाहिता को हाथ-पैर बांधकर पीटा, फिर की ऐसी हरकत; जानकर खौल उठेगा खून

Mon, 02 Jun 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दहेज के लिए एक विवाहिता को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने चाकू से उसकी जीभ की काटने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने विवाहिता की मदद की। 
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की हाथ-पैर बांधकर पिटाई की। चाकू से जीभ काटने की कोशिश की। पिटाई से पीड़िता की एक आंख भी खराब हो गई। पड़ोसियों ने बचाकर मायकेवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



 

मधुनगर, थाना सदर निवासी जनक उर्फ ज्योति ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी पांच साल पहले शिवम के साथ हुई थी। ससुरालवाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसके लिए उसका उत्पीड़न करते थे। 30 मई की रात पति व अन्य लोगों ने रस्सी से हाथ-पैर बांधकर पिटाई की।
विज्ञापन

जीभ काटने लगे तो पीड़िता की चीख निकल गई। मारपीट में एक आंख खराब हो गई। शोर सुनकर आए पड़ाेसियों ने जान बचाई। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति शिवम, चाची कुसुम, देवर वंश, दादा पन्नी लाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें