कराई गई काउंसिलिंग
रविवार को दोनों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया। पत्नी ने बताया कि ससुराल में रोज शाम को पति, ससुर, जेठ, जेठानी एक ही टेबल पर शराब पीते हैं। उस पर दबाव बनाते हैं। पीने की मना करने पर बेटा ना होने का ताना मारते हैं। विरोध पर सब मिलकर मारपीट करते हैं।
ये भी पढ़ें-
शर्मनाक: सहकर्मी के गंदे थे इरादे, महिला को नहीं था अंदाजा; होटल के कमरे में जो हुआ...जीते जी मर गई वो
ससुराल वालों को कई बार समझाया
उसने ससुराल वालों को कई बार समझाया कि अब बेटी बढ़ी हो गई है, आप सब लोग भी बच्चों के सामने शराब मत पीया करो। आरोप है कि ससुराल में किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। पति का कहना है कि हां घर में सब लोग एक साथ शराब पीते हैं। इसमें बुराई क्या है। मगर कोई किसी पर पीने के लिए दबाव नहीं बनाता। काउंसिलर अमित गौड़ ने बताया कि पति-पत्नी को समझाने कर प्रयास किया था। मगर, बात नहीं बन सकी। मामले में दोनों को अगली तारीख दे दी गई है।
ये भी पढ़ें - Ram Barat: आगरा की राम बरात में जिस रथ पर सवार होकर निकलते हैं रघुवर, वो है चांदी का; 6 साल में हुआ था तैयार