मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का युवक एकतरफा प्यार के चलते सलाखों के पीछे पहुंच गया। दरअसल, युवती का उसके परिवार ने निकाह तय कर दिया। उसकी बरात आनी है। इससे बौखलाए युवक ने परिवार को धमकी दे डाली कि 'अगर दूल्हा बरात लेकर देहरी पर आया तो उसे गोली मार दूंगा।' इसके बाद दहशत में आई युवती अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तत्काल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अब उसे जेल भेजने की तैयारी है। वहीं, युवती का निकाह 10 अक्तूबर को पुलिस सुरक्षा के बीच होगा।