फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: हैवान बने ससुराल वाले...दहेज के लिए बहू को घर से निकाला, मासूम बेटी पर भी न आया रहम

Sat, 07 Sep 2024 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता और उसकी मासूम बेटी को बेरहमी से पीटा। उसके कमरे में बंद कर रखा गया। इसके पबाद दोनों को मायके छोड़कर चले गए। विवाहिता की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
थाना मांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट के गांव डांगौली की रहने वाली विवाहिता के साथ दहेज को लेकर मारपीट की गई। ससुराल वालों ने नाबालिग बेटी की भी पिटाई की। पीड़िता का ससुराल राजस्थान में हैं। ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद करके रखा। इसके बाद वो उसे मायके छोड़कर चले गए। पीड़िता ने पति, ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ थाना मांट में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन





थाना मांट के गांव डांगौली में अपने मायके रह रही विवाहिता ने दहेज को लेकर आए दिन मारपीट करने और नाबालिग बेटी को कमरे में बंद कर रखने की शिकायत की है। पीड़िता समा उर्फ़ सुमन ने बताया कि उसकी शादी सात वर्ष पहले गांव महलपुर थाना रूपवास जनपद भरतपुर राजस्थान में हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। इसके बाद उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 मार्च को उसकी बेटी और उसके साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। फिर भी दिल न भरा तो मायके छोड़कर चले गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत रूपवास पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने थाना मांट में पति विष्णु उर्फ़ विशन, ससुर प्रकाश, सास फूला देवी, देवर राज रंग, ननद प्रीति के ख़िलाफ़ दहेज उत्पीड़न का मुक़दमा दर्ज कराया है। मांट प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें