फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भभूती में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव नगला भभूती निवासी दुर्गेश की शादी तीन साल पहले सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भीमसेन निवासी सरिता के साथ हुई थी। मंगलवार दोपहर सरिता के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी कि ससुरालीजनों ने सरिता की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने घर के पंखे पर फंदे पर झूल रहे शव को कब्जे में लिया और पूछताछ शुरू की। विवाहिता के पिता रक्षपाल ने बताया कि अतिरिक्त दहेज में ससुरालीजन जेवरात मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर सरिता को प्रताड़ित करते थे। कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर भेजी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें