फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन हुई खत्म, एक जुलाई से कैसे चलेगा टीकाकरण महाअभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना की तीसरी लहर से पहले सभी का कोविड टीकाकरण करने पर शासन और प्रशासन का जोर है। इसी के तहत जिले में एक जुलाई से टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया जाना है। इसके लिए पूरी योजना भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर ली है, लेकिन वैक्सीन की कमी इसमें रोड़ा बनेगी।
विज्ञापन

एक जुलाई से जिले में स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण महाअभियान चलाएगा। अभियान के लिए शहरी क्षेत्र के अलावा जिले के 938 गांवों में टीमें बनाई गई हैं। लेकिन इस अभियान से पहले ही जिले में वैक्सीन खत्म हो गई है। अस्पतालों में भी वैक्सीन की कमी के चलते लोगों को लौटाया जा रहा है। ऐसे में जब अभियान के दौरान प्रतिदिन 12 से 13 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है तो वैक्सीन कहां से आएगी। गांवों और शहरी क्षेत्र में टीकाकरण से पहले जागरूक करने के भी आदेश दिए गए हैं।
ब्लॉकवार टीकाकरण के लिए चयनित राजस्व गांव और टीमें
ब्लॉक का नाम कुल गांव गठित टीमें
मैनपुरी 64 132
बरनाहल 88 127
घिरोर 72 216
करहल 97 192
किशनी 95 160
जागीर 56 169
बेवर 143 144
सुल्तानगंज 97 216
कुरावली 226 225
कुल 938 1581
वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार टीकाकरण कराया जाएगा। एक जुलाई से प्रस्तावित अभियान की वृहद स्तर पर तैयारी की गई है। वैक्सीन के लिए मांग भेजी गई है, जल्द ही वैक्सीन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके पांडेय - सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें