फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 15 दिन बाद: 24 नवंबर को हुआ विवाह... पति की बढ़ गई डिमांड; फिर अचानक मायके पहुंची बेटी की मौत की खबर

Sat, 07 Dec 2024 01:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

शुक्रवार रात 10:00 बजे नवविवाहिता प्रियंका ने अपनी मां से आखिरी बार बात की थी। कब तक सब ठीक था। रात 1:00 बजे बेटी की मौत की जानकारी मिली।
विज्ञापन
पति के साथ नवविवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के 12 दिन बाद ही नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराल वाले शव को एसएन इमरजेंसी में छोड़कर फरार हो गए। विवाहिता के परिजन ने चाकू से गोदकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शिकायत पर कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Trending Videos

फिरोजाबाद के गांव रसूलपुर निवासी अमर सिंह ने 24 नवंबर को बेटी प्रियंका की शादी ताज नगरी फेस टू निवासी रोहित के साथ की थी। पति रोहित नोएडा स्थित जनरेटर फैक्टरी में काम करता है। पिता का आरोप है के शादी के बाद से ही बेटी का पति वह अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। 
विज्ञापन

शुक्रवार रात 10:00 बजे प्रियंका ने अपनी मां से आखिरी बार बात की थी। कब तक सब ठीक था। रात 1:00 बजे बेटी की मौत की जानकारी मिली। परिजन इमरजेंसी पहुंचे। प्रियंका का शव स्ट्रेचर पर पड़ा था। पेट से खून बह रहा था। ससुराल वाले फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें