बदनाम करने लगा सहेली का पति
एटा रोड स्थित प्रकाशानंद कॉलोनी निवासी अंजली यादव की शादी 14 फरवरी 2022 में मैनपुरी निवासी मनोज यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि 11 मई 2025 को उसकी सहेली दीपिका शर्मा निवासी कैलाश नगर, गली नंबर एक कोटला रोड, फिरोजाबाद के पति विनय शर्मा का पीड़िता के मोबाइल पर फोन आया। विनय शर्मा ने प्रवीन यादव निवासी सम्राट नगर थाना टूंडला का नाम लेकर फोन पर उसके पति की मौजूदगी में गाली-गलौज करने लगा। इसके साथ ही उसे बदनाम करने लगा।
ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात के बाद दूल्हे का हुआ ऐसा हश्र, देखकर चीख पड़े घरवाले...दुल्हन को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
एसिड डालने की दी धमकी
पीड़िता ने बताया कि इतना ही नहीं उसने उसे जान से मारने की धमकी दी तथा चेहरे पर एसिड डालकर जलाने की धमकी दी। विनय शर्मा के आए फोन से उसका व उसके पति के बीच विवाद हो गया। इस वजह से पति मनोज यादव ने उसे घर से निकाल दिया। विनय की झूठी कहानी से उसका घर उजड़ गया।
ये भी पढ़ें - UP: कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा के फाड़ दिए कपड़े, घर में घुसकर किया दुष्कर्म...वो चीखती रही, नहीं आया रहम