फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हम पर बीती तो जाना इंसान पंखे पर क्यों लटक जाता है...व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर; विवाहिता ने ली खुद की जान

Sun, 26 Mar 2023 09:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विवाहिता का पांच साल का बेटा है। पति दिल्ली में नौकरी करता है, जो फिलहाल आगरा आया हुआ है। विवाहिता ने ये कदम क्यो उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन
ये लगाया था व्हाट्सएप स्टेटस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा की लवकुश विहार कॉलोनी में शनिवार रात को विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। महिला ने व्हाटसएप पर स्टेटस भी लगाया था, जिसमें लिखा कि हमपे बीती तब हमने जाना कि इंसान पंखे से क्यों लटक जाता है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला कि गृह क्लेश में महिला ने आत्महत्या की है। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

2016 में हुआ था विवाह 

नौरंगाबाद, इटावा निवासी पूजा शर्मा (32) की शादी 11 नवंबर 2016 को लवकुश विहार कालोनी निवासी दीपक शर्मा से हुई थी। उनका पांच साल का बच्चा भी है। वह बीमार है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि दीपक दिल्ली में नौकरी करता है। हाल में घर आया हुआ है। शनिवार रात को परिवार के लोग खाना खाने के बाद घर के भूतल पर बैठे हुए थे। पूजा पहली मंजिल पर बने कमरे में चली गईं। रात में दीपक कमरे में गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक साथ जली दो चिताएं: प्रेम विवाह की जिद पर अड़ी थी शिक्षिका बेटी, बाप ने छलनी किया सीना; खुद को भी मारी गोली

 

कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद 

ससुरालियों ने पूछताछ में बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर दीपक ने पूजा के मोबाइल पर काल किया। काल रिसीव नहीं हुआ। इस पर खिड़की से देखा। पूजा पंखे से बने फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी पर पूजा के मायका पक्ष के लोग आ गए। हालांकि रविवार शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।

ये भी पढ़ें - फंसाया फिर जबरन पढ़ाया निकाह: छोटे लाल बन छोटे खां ने किशोरी को दिया धोखा, गर्भवती होते ही करने लगा ये डिमांड

 

विज्ञापन

इंसान पंखे पर क्यों लटक जाता है

सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला ने व्हाटस एप पर स्टेटस पर लगाया था। इसमें लिखा था कि हमपे बीती तब हमने ये जाना कि इंसान पंखे से क्यों लटक जाता है। इससे आशंका है कि महिला ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पूछताछ में गृह क्लेश की बात सामने आई है। शादी को सात साल से अधिक हो चुके हैं। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

ये भी  पढ़ें -  दानव पति की दास्तां: छह महीने पहले 'बाबू-सोना' अब बोला तुम्हें उनके साथ है सोना, मना करने पर दी खौफनाक सजा
 

युवक ने की आत्महत्या

थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश के मुताबिक, शनिवार रात को कालिंदी विहार स्थित शिवानी धाम कालोनी में बंटू शर्मा ने फांसी लगा ली। वह काम से लौटकर घर आया था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें