फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 22 Apr 2019 10:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
थाना सदर क्षेत्र के नंदपुरा में रविवार रात एक विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सैमरी का ताल, थाना ताजगंज निवासी पप्पू की बड़ी बेटी वीनेश की शादी नई आबादी, नंदपुरा निवासी गौतम और छोटी बेटी वीनू (20) की शादी गौतम के छोटे भाई अजय से जून 2017 में एक साथ हुई थी। अजय जूता कारीगर है।

वीनेश और वीनू के भाई प्रमोद ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बहनों का दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। दहेज में एक लाख रुपये और एक बाइक की मांग कर रहे थे। कई बार रकम दी, लेकिन उससे संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार रात दस बजे वीनेश ने फोन करके बताया कि ससुरालियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया है। वीनू की हत्या कर दी है। शव को फंदे पर लटका दिया है। इस पर मायके वाले पहुंच गए। मगर, तब तक ससुराल वाले फरार हो गए थे। उनके पहुंचने से पहले पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी। 

इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि वीनू का शव पंखे से फंदे पर लटका था। पति वीनू, सास माया देवी, ससुर अमर सिंह, ननद और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें