फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। क्षेत्र के गांव कराहरा में बुधवार को विवाहिता ब्रजेश (28) का शव घर में फंदे से लटकता मिला। मायकेवाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मलपुरा तेजवीर सिंह में बताया कि कराहरा गांव निवासी नाहर सिंह की पत्नी का शव बुधवार की सुबह फंदे से लटकता मिला। उनकी छह वर्षीय बेटी प्राची ने देखा तो वह चीखने-चिल्लाने लगी। इस पर पति समेत अन्य परिजन आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक सहारा गांव निवासी तेज सिंह की बेटी ब्रजेश की शादी 2013 में नाहर सिंह के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। ब्रजेश के पिता तेज सिंह और मायके के अन्य लोगों ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें